
पथरिया से मुकेश दुबे। स्थानीय जैन मिलन क्षेत्र क्र.10 की द्वितीय क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन जैन मिलन वरिष्ठ शाखा द्वारा किया गया।
क्षेत्र क्र.10 के अध्यक्ष अतिवीर कमलेन्द्र जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय शाखाओं के मुख्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए। क्षेत्र क्र.10 के सभी शाखाओं के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं संयोजक की कार्यशाला हुई। जिसमें जैन मिलन की सभी प्रमुख शाखा के विगत वर्षों में कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए धार्मिक, सामाजिक सेवा कार्यों का उल्लेख किया गया। 2021 में होने वाली जैन जनगणना अभियान में जातीय कालम में अपने नाम के आगे जैन अवश्य लिखने का संकल्प भी लोगों को कराया गया। सभी शाखाओं से सम्मिलित हुए मुख्य प्रभारी की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सभी ने अपने-अपने कार्यों की समीक्षा की। जैन मिलन शाखा पथरिया से वीर संजय जैन ‘बुंदेलखंड’ कोषाध्यक्ष वीर संदीप जैन ‘पतंजलि'(मंत्री) वीर प्रदीप जैन ‘दवग्गर'(क्षेत्रीय संयोजक) तथा जैन मिलन महिला शाखा से वीरांगना श्रीमती नीता ”फट्टा”, महिला क्षेत्रीय संयोजक श्रीमती रश्मि जैन ‘चौधरी’ कुबेर मंत्री, वीरांगना श्रीमती अनिता जैन महिला जैन मिलन शाखा अध्यक्ष, श्रीमती नीलम जैन संगम कोषाध्यक्ष उपस्थित थीं।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव