
दमोह। विभिन्न मामलों के इनामीशुदा 5 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी अपना सामान समेटकर दमोह से भागने की फिराक में थे।
कोतवाली पुलिस में विस्फोटक अधिनियम, 25-27 आर्म्स एक्ट तथा गोवंश अधिनियम के तहत विभिन्न मामलों के पांच आरोपियों को आज कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं एवं तीन पुरुष शामिल हैं। इनमें से दो आरोपियों पर दो दो मामले दर्ज हैं। साथ ही सभी आरोपियों पर इनाम भी घोषित है।
भागने की फिराक में थे
पुलिस ने बताया कि आरोपी सोना बी पर 2000, पप्पू कुरैशी पर 3000, बाबू कुरैशी पर 2000, कासिम कुरैशी पर 3000 तथा फहीम कुरैशी पर 3000 का इनाम घोषित है। इन आरोपियों में से कासिम एवं फहीम पर एक से अधिक मामले दर्ज हैं। इन आरोपियों की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। मुखबिर से सूचना मिली कि सभी आरोपी अपना सारा सामान लेकर सीता बावली कब्रिस्तान के पास से भागने की फिराक में हैं। उसी दरमियान पुलिस ने उन्हें मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों को पकड़ने में कोतवाली टीआई सत्येंद्र सिंह राजपूत, एसआई सियाराम सिंह, एएसआई रघुवीर सिंह, राजेंद्र मिश्रा गोविंद सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष, आरक्षक हर्ष पाठक, सूर्यकांत पांडे, रामकुमार उमेश, शुगम, आसिफ, डेलन, हीरा कुर्मी, दीपांशु तथा सोनाली की अहम भूमिका रही।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव