![]()
दमोह दमोह जिला न्यायालय में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां पर जन्मदिन की पार्टी न देने पर एक अधिवक्ता ने दूसरे अधिवक्ता को लीगल नोटिस भेज दिया है.
कभी-कभी हंसी मजाक या लापरवाही भी बड़ा रूप धारण कर लेती है. ऐसा ही एक ताजा मामला दमोह जिला न्यायालय से निकलकर सामने आया है. यहां पर एक अधिवक्ता ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने साथी अधिवक्ताओं को पार्टी देने का वादा किया था. लेकिन जब वह वादा पूरा नहीं कर सका तो दूसरे दोस्त अधिवक्ता ने अपने ही साथी अधिवक्ता को लीगल नोटिस भेज दिया. अब इस रोचक मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए हैं. दरअसल अधिवक्ता मनीष नगायच के साथी एवं जूनियर अधिवक्ता गोविंद तिवारी का बीते 10 अगस्त को जन्मदिन था. जन्मदिन के कुछ दिन पूर्व ही साथी अधिवक्ता आपस में बैठे हुए थे और बातों ही बातों में गोविंद तिवारी ने कह दिया कि वह अपने जन्मदिन पर सभी साथियों को जन्मदिन की पार्टी देंगे, लेकिन पार्टी नहीं दी. इसके बाद उनके दूसरे साथी अधिवक्ता विशाल सिंह ठाकुर ने जन्मदिन हो जाने की पार्टी देने का दबाव डाला तथा दूसरे अन्य अधिवक्ता भी उसमें शामिल होकर सहमति जताई. सभी ने एक स्वर में कहा कि उन्हें जन्मदिन की पार्टी चाहिए. इसके बाद अधिवक्ता गोविंद तिवारी ने अपने साथियों को पार्टी देने की बात दोहराई तथा 19 अगस्त को सभी साथियों के समक्ष एक लिखित घोषणा पत्र जारी किया कि वह 23 तारीख को शाम 7:00 बजे पार्टी देंगे. लेकिन सभी साथी अधिवक्ता 23 तारीख की शाम को इंतजार करते रहे लेकिन साथी अभी अधिवक्ता ने पार्टी नहीं दी. इसके बाद अन्य सभी लोगों ने उन्हें फोन लगाया लेकिन फोन पर भी कोई जवाब नहीं मिला. इससे व्यथित अधिवक्ता विशाल सिंह ठाकुर व्यथित हो गए और उन्होंने अपने साथी अधिवक्ता कोमल सिंह ठाकुर के माध्यम से एक लीगल नोटिस भिजवा दिया.
इस संबंध में अधिवक्ता गोविंद तिवारी का कहना है कि उन्होंने पार्टी अपने कुछ साथियों को जन्मदिन के अवसर पर दी थी. और इसका उनके पास होटल का पक्का बिल भी रखा हुआ है. वह पार्टी तो देंगे लेकिन इस बार नहीं अगले साल देंगे. वहीं उनकी सीनियर अधिवक्ता मनीष नगायच ने बताया कि यह सारा मामला जन्मदिन की पार्टी को लेकर शुरू हुआ था और यह सीरियस बन गया. हमने हालांकि दोनों पक्षों को समझाइश दी है कि पार्टी देकर इस मामले को न्यायालय की दहलीज पर जाने से पहले ही रफा दफा कर दिया जाए, अन्यथा दोनों पक्षों को ही न्यायालय का सामना करना पड़ेगा. वहीं इस मामले में नोटिस देने वाले विशाल सिंह ठाकुर के अधिवक्ता कमल ठाकुर ने बताया कि हमने लीगल नोटिस दिया है यदि हमें नोटिस का जवाब नहीं मिलता है या साथी अधिवक्ता गोविंद तिवारी द्वारा पार्टी नहीं दी जाती है तो हम आगे की कार्रवाई करेंगे. उन्होंने यह भी दावा किया कि यदि हमें निचली अदालत से न्याय नहीं मिलता है तो हम इस कार्रवाई को आगे की न्यायालय में ले जाएंगे. वही इस मामले में अधिवक्ता विशाल ठाकुर का कहना है कि हमने अपनी अधिवक्ता के माध्यम से लीगल नोटिस भेजा है यदि इसका सकारात्मक जवाब नहीं मिलता है तो आगे की कार्रवाई करेंगे.दमोह दमोह जिला न्यायालय में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां पर जन्मदिन की पार्टी न देने पर एक अधिवक्ता ने दूसरे अधिवक्ता को लीगल नोटिस भेज दिया है.
कभी-कभी हंसी मजाक या लापरवाही भी बड़ा रूप धारण कर लेती है. ऐसा ही एक ताजा मामला दमोह जिला न्यायालय से निकलकर सामने आया है. यहां पर एक अधिवक्ता ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने साथी अधिवक्ताओं को पार्टी देने का वादा किया था. लेकिन जब वह वादा पूरा नहीं कर सका तो दूसरे दोस्त अधिवक्ता ने अपने ही साथी अधिवक्ता को लीगल नोटिस भेज दिया. अब इस रोचक मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए हैं. दरअसल अधिवक्ता मनीष नगायच के साथी एवं जूनियर अधिवक्ता गोविंद तिवारी का बीते 10 अगस्त को जन्मदिन था. जन्मदिन के कुछ दिन पूर्व ही साथी अधिवक्ता आपस में बैठे हुए थे और बातों ही बातों में गोविंद तिवारी ने कह दिया कि वह अपने जन्मदिन पर सभी साथियों को जन्मदिन की पार्टी देंगे, लेकिन पार्टी नहीं दी. इसके बाद उनके दूसरे साथी अधिवक्ता विशाल सिंह ठाकुर ने जन्मदिन हो जाने की पार्टी देने का दबाव डाला तथा दूसरे अन्य अधिवक्ता भी उसमें शामिल होकर सहमति जताई. सभी ने एक स्वर में कहा कि उन्हें जन्मदिन की पार्टी चाहिए. इसके बाद अधिवक्ता गोविंद तिवारी ने अपने साथियों को पार्टी देने की बात दोहराई तथा 19 अगस्त को सभी साथियों के समक्ष एक लिखित घोषणा पत्र जारी किया कि वह 23 तारीख को शाम 7:00 बजे पार्टी देंगे. लेकिन सभी साथी अधिवक्ता 23 तारीख की शाम को इंतजार करते रहे लेकिन साथी अभी अधिवक्ता ने पार्टी नहीं दी. इसके बाद अन्य सभी लोगों ने उन्हें फोन लगाया लेकिन फोन पर भी कोई जवाब नहीं मिला. इससे व्यथित अधिवक्ता विशाल सिंह ठाकुर व्यथित हो गए और उन्होंने अपने साथी अधिवक्ता कोमल सिंह ठाकुर के माध्यम से एक लीगल नोटिस भिजवा दिया.
इस संबंध में अधिवक्ता गोविंद तिवारी का कहना है कि उन्होंने पार्टी अपने कुछ साथियों को जन्मदिन के अवसर पर दी थी. और इसका उनके पास होटल का पक्का बिल भी रखा हुआ है. वह पार्टी तो देंगे लेकिन इस बार नहीं अगले साल देंगे. वहीं उनकी सीनियर अधिवक्ता मनीष नगायच ने बताया कि यह सारा मामला जन्मदिन की पार्टी को लेकर शुरू हुआ था और यह सीरियस बन गया. हमने हालांकि दोनों पक्षों को समझाइश दी है कि पार्टी देकर इस मामले को न्यायालय की दहलीज पर जाने से पहले ही रफा दफा कर दिया जाए, अन्यथा दोनों पक्षों को ही न्यायालय का सामना करना पड़ेगा. वहीं इस मामले में नोटिस देने वाले विशाल सिंह ठाकुर के अधिवक्ता कमल ठाकुर ने बताया कि हमने लीगल नोटिस दिया है यदि हमें नोटिस का जवाब नहीं मिलता है या साथी अधिवक्ता गोविंद तिवारी द्वारा पार्टी नहीं दी जाती है तो हम आगे की कार्रवाई करेंगे. उन्होंने यह भी दावा किया कि यदि हमें निचली अदालत से न्याय नहीं मिलता है तो हम इस कार्रवाई को आगे की न्यायालय में ले जाएंगे. वही इस मामले में अधिवक्ता विशाल ठाकुर का कहना है कि हमने अपनी अधिवक्ता के माध्यम से लीगल नोटिस भेजा है यदि इसका सकारात्मक जवाब नहीं मिलता है तो आगे की कार्रवाई करेंगे.

More Stories
नदी की लहरों के बीच गोविंदा का गजब रोमांच, रस्सी के सहारे हवा में फूटी मटकी
देश चांद पर पहुंचा लेकिन स्मार्ट इंडिया के गांव में सड़क नहीं पहुंची
शादी करके जेवर और धन लेकर चंपत होने वाली लुटेरी दुल्हन जबलपुर से पकड़ी गई