
( वीडियो देखने के लिए लिंक ओपन करें)
हटा से माधव कोरी। एक जुनूनी युवक अचानक एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और झंडा लहरा दिया। मामला हटा की सुभाष वार्ड का है।
हटा के कमला नेहरू वार्ड में रहने वाला करीब 40 वर्ष रामू कोरी आज सुबह-सुबह अचानक वार्ड में स्थित एयरटेल के एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और झंडा लगा दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह साल में दो-तीन बार टावर पर चढ़ता है। जब भी झंडा फट जाए या खराब हो जाए तभी वह टावर पर चढ़कर झंडा लगा देता है। युवक शराबी है लेकिन बहुत आस्तिक भी है इसी कारण वह अक्सर माता का झंडा टावर पर लगा देता है। आज भी वह सुबह-सुबह जब लोगों ने देखा तो वह टावर पर चढ़कर झंडा लगा रहा। था।
चौकीदार नहीं है
स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड में जो टावर लगा है उसकी देखरेख के लिए लंबे समय से कोई चौकीदार नहीं है। इस संबंध में कंपनी को भी कई बार सूचना दी गई लेकिन चौकीदार नहीं रखा गया। जिसके कारण कोई भी टावर पर चढ़ जाता है। उक्त युवक भी करीब चार-पांच साल से टावर पर लगातार चढ़कर झंडा लगाता आ रहा है। बारिश का मौसम है और टावर में करंट आने का खतरा भी हो सकता है। साथ ही काफी ऊंचा टावर है जिसके कारण पैर फिसलने य हाथ छूटने से भी व्यक्ति नीचे गिर सकता है तथा दुर्घटना का शिकार हो सकता है। लेकिन जानकारी होने के बाद भी पुलिस ने भी अभी तक इस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई है।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव