मार्च 17, 2026

पानी भरने गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत

दमोह। शहर के धरमपुरा इलाके में आज एक किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। किशोर अपने परिजनों के साथ मामा के यहां शादी समारोह में शामिल होने आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार जटाशंकर बीड़ी कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोर महेंद्र पुत्र हेमराज कोरी धरमपुरा वार्ड में अपने मामा के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। शादी के बाद आज दस माननी का पूजन था। जिसके लिए वह पानी भरने के लिए तालाब पर गया हुआ था। वहीं तालाब में पानी भरने के दौरान पैर फिसल जाने से उसमें डूब गया एवं उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने जब उसे डूबते हुए देखा तो उसे बचाने की कोशिश की तथा पुलिस को भी इसकी सूचना दी लेकिन जब तक किशोर को तालाब से बाहर निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव परीक्षण कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Message Us on WhatsApp