मार्च 19, 2026

हटा मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, टी आई लाइन अटैच

हटा के बहुचर्चित हत्याकांड में पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई,थाना प्रभारी और बीट प्रभारी लाइन अटैच, तीन आरोपी गिरफ्तार ,सात फरार
दमोह।
2 दिन पूर्व हुए हटा के बहुचर्चित पूर्व सरपंच हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने हटा टीआई एवं बीट प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है।
पारिवारिक रंजिश को लेकर 2 दिन पूर्व हटा के रोंडा ग्राम में हुए पूर्व सरपंच मुरारी शर्मा हत्याकांड मामले में पुलिस ने 10 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी मधु उर्फ रामनारायण शर्मा, दयाराम शर्मा तथा श्रीमती सरोज शर्मा को गिरफ्तार कर आज हटा न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार ने हटा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा एवं बीट प्रभारी प्रदीप
चौधरी को लाइन अटैच कर दिया है।
क्या था मामला

गौरतलब है कि जमुनिया ग्राम के पूर्व सरपंच मुरारी लाल शर्मा अपने परिजनों के साथ बोलेरो गाड़ी से दमोह शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे करीब दर्जन भर लोगों ने उनकी गाड़ी को जेसीबी से पलट दिया एवं गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाकर शीघ्र ही गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम में अपना काम कर रही हैं शीघ्र ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
कुछ दिन पहले भी हुआ था विवाद
एसपी श्री तेनीवार ने बताया कि 16 तारीख को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें पुलिस के द्वारा एक मामला कायम किया गया था। एक पक्षीय मामला कायम हुआ था। थाना प्रभारी एवं बीट प्रभारी के द्वारा कार्य के प्रति शिथिलता बरतने के कारण उन्हें लाइन अटैच किया गया है।

Message Us on WhatsApp