
पथरिया से मुकेश दुबे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया में भारी अव्यवस्था के बीच एल टी टी शिविर का आयोजन कराया गया।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सौ पंजीयन कराए गए थे जिनमें 93 महिलाओं का एल टी टी ऑपरेशन कराया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा न तो पीने के पानी की व्यवस्था की गई और न ही महिलाओं को ठीक तरह से लेटने की व्यवस्था की व्यवस्था की गई। अव्यवस्थाओं के बीच गैलरी में लेटने को मजबूर होना पड़ा महिलाओं को।
कोरोना नियमों का नहीं हुआ पालन
अभी पूर्ण रूप से कोरोना जैसी बीमारी से निजात नहीं मिली है। अभी भी कोरोना के एक्टिव मरीज निकल रहे हैं और पथरिया के स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। भीडभाड़ में ऑपरेशन कराने आई महिलाएं तो बगैर माक्स के बैठी थी। उनके साथ परिजन भी बगैर मास्क के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अंदर घूमते रहे। जब स्वास्थ्य केन्द्र जैसी जगहों पर सीबीएमओ के सामने लोग बगैर मास्क के कोविड नियमों धज्जियां उड़ाते रहे और स्वास्थ्य अमला देखता रहा।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव