मार्च 17, 2026

50 की क्षमता बुला लिया सैकड़ों महिलाओं को, कैसे हों ऑपरेशन

एलटीटी शिविर का पंजीयन कराने महिलाओं की लगी लंबी कतार
पथरिया से मुकेश दुबे। कोरोना काल के चलते कुछ समय के लिए एल टी टी शिविर शासन प्रशासन द्वारा बंद कर दिए गए थे। अब जबकि शिविर शुरू हो गए हैं तो माहिलाओं को लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है।
गौरतलब है की एल टी टी के शिविर लंबे अंतराल के बाद शुरू हुए हैं। स्थनीय शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया में आज एलटीटी अपनाने पंजीयन कराने महिलाओं बुलाया गया जो इस गर्मी में भूखी प्यासी अपने छोटे छोटे नौनिहालो को लिए कतार में लगी रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीने के पानी एवं छाँव की व्यवस्था तक नहीं की गई जबकि सैकड़ों की तादाद में महिलाओं को बुला लिया गया।
पथरिया स्वास्थ्य केन्द्र में एल टी टी ऑपरेशन 40-50 ही किए जाते हैं और पंजीयन कराने सैकड़ों की संख्या में महिलाओं को बुला लिया गया। अव्यवस्थाओ के बीच महिलएं घंटो धूप मे कतार में अपना पंजीयन कराने खड़ी रही ।

Message Us on WhatsApp