
दमोह। स्थानीय सागर नाका चौकी के निकट एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देहात थाना क्षेत्र की सागर नाका चौकी अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव आज सुबह क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई युवक के शव का पंचनामा बनाकर कार्रवाई की जा रही है। मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय पवन पुत्र अंबिका शर्मा निवासी जटाशंकर कॉलोनी के रूप में की गई है। युवक ट्रैक पर कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। युवक से नहीं रेलवे ट्रैक पर गया था या किसी ने रंजिशन उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया है इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

More Stories
कॉल बनी रफ्तार, कार और बस की आमने-सामने की टक्कर में तीन की मौत
कलेक्टर के आदेश ‘हवा-हवाई’: निजी और सरकारी मुलाजिमों ने दिखाया ठेंगा
साहब को शराबियों का दर्द दिखा, पर स्कूल में लुटते बच्चों की चीख नहीं सुनाई दी!