July 16, 2026

यूक्रेन में फंसे छात्र ने लगाई मदद की गुहार, वीडियो जारी कर बताए हालत

दमोह। यूक्रेन में फंसे दमोह के युवक ने मदद की गुहार लगाई है। उसने वहां के हालातों का एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें वह खंडहर नुमा जगह में साथियों के साथ फंसा हुआ है।
जिला के हटा ब्लाक अंतर्गत आने वाले हरदुआ उमराव गांव का एक नौजवान यूक्रेन में फंसा हुआ है। मालूम है कि रूस इन दिनों यूक्रेन पर हमला कर रहा है। यह युवक उसी हमले के कारण यूक्रेन में फंस कर रह गया है। दरअसल 3 साल पहले युवक एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गया हुआ था। हरदुआ उमराव निवासी कमलेश पटेल के 23 वर्षीय पुत्र आशीष ने एक वीडियो जारी किया है। साथ ही विदेश मंत्रालय एवं केंद्र सरकार से सुरक्षित भारत लाए जाने की गुहार लगाई है। वीडियो में बताया कि वहां के हालात बहुत खराब हैं। रूस के हमले के कारण वहां सब कुछ तबाह हो चुका है। वह जिस शहर में रहकर पढ़ाई कर रहा है वहां पर भी अपने अन्य साथियों के साथ एक खंडहर नुमा बिल्डिंग में छुपा हुआ है। आशीष ने सामने वाली एक अन्य बिल्डिंग का वीडियो भी जारी किया है जिसमें भीषण आग निकल रही है। रूस की बमबारी के कारण यूक्रेन में सारी बिल्ड के पेड़ पौधे कारखाने और गाड़ियां तबाह हो गई है। जिस जिस स्थान से आशीष ने यह वीडियो अपने परिजनों और भारत सरकार को भेजा है वहां के हालात चिंताजनक दिखाई पड़ रहे हैं अबकी मामला परिजनों तक पहुंच गया है ऐसे में उसकी सुरक्षित भारत आने के लिए प्रयास कर रहे हैं आशीष के पिता का कहना है कि वह सरकार से शीघ्र ही यूक्रेन में फंसे अपने बेटे को वापस लाने की मांग कर रहे हैं।
12 घंटे से फंसे हैं युवक
आशीष के एक अन्य साथी हरदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर गुहार लगाई है। जिसमें उसने लिखा है कि वह 12 घंटे से खारखिव ओब्लास्ट क्षेत्र में फंसे हुए हैं। और उनके पास सुरक्षित लौटने का कोई साधन इंतजाम नहीं है। उन्होंने भारतीय राजदूत को भी इस आशय की खबर भेजी है, तथा सुरक्षित वापिस निकाले जाने की मांग की है।

Message Us on WhatsApp