दमोह। आखिरकार कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासनिक मेहनत रंग लाई और बोरवेल में फंसे प्रियांश को बाहर निकाल लिया गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दमोह जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर पटेरा ब्लॉक के ग्राम बरखेड़ा वैश्य में एक 7 वर्षीय मासूम खेलते समय एक बोरवेल में गिरकर फंसे प्रियांश अठ्या को करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार एसडीआरएफ की टीम ने बोर से बाहर निकाल लिया है। गौरतलब है कि ग्राम बरखेड़ा वैश्य गांव में प्रियांश आज दोपहर खुले बोर में गिर गया था। जैसे ही प्रशासन को इस बात की जानकारी मिली तो तुरंत ही कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य, एसपी डीआर तेनिवार, एसडीएम अभिषेक ठाकुर, हटा विधायक बीएल तंतुवाय सहित तमाम अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जेसीबी से खुदाई करके साइड में एक होल बनाया गया और वहीं से प्रियांश का रेस्क्यू किया गया। करीब 6:30 बजे जैसे ही एसडीआरएफ की जवान बेहोशी की हालत में बच्चे को लेकर लेकर बाहर आए ग्रामीणों ने भगवान के जयकारे लगाकर धन्यवाद ज्ञापित किया। बच्चे की बाहर निकलते ही परिजनों के साथ ग्रामीणों की आंखों में भी आंसू आ गए। मासूम को बेहोशी की अवस्था में उपचार के लिए पटेरा की स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया वहां पर डॉक्टरों ने काफी कोशिश की लेकिन उसकी सांसे है नहीं थाम सके। आखिरकार बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।


More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा