
दमोह। दूसरे प्रदेशों से लाकर दमोह में स्मैक का काला कारोबार करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दो युवकों के कब्जे से 3 लाख रुपए की स्मैक सहित करीब 11 लाख रुपए का मसरूका का जप्त किया है।
दमोह जिला नशीले पदार्थों को खपाने की एक बड़ी मंडी बनता जा रहा है। बीते कुछ समय के भीतर दमोह पुलिस ने लाखों रुपए का कई क्विंटल गांजा शराब बरामद की है। लेकिन इन सब से भी बड़ा एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नोहटा पुलिस ने हाल ही में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनसे करीब 3 लाख रुपए कीमत की 56 ग्राम स्मैक बरामद की है। बतौर आरोपियों के मुताबिक पुलिस का कहना है कि वह यह स्मैक राजस्थान एवं राजगढ़ से लाकर यहां पर बेचा करते थे।
दरअसल पुलिस को लगातार यह सूचना मिल रही थी कि कांजी के अलावा अन्य नशीले पदार्थों का प्रचलन भी युवाओं में बढ़ रहा है लेकिन सवाल यह था कि आखिर उन्हें यह नशा आसानी से उपलब्ध हो रहा है इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई तेज कर दी। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी डी आर तेनीवार ने एडिशनल एसपी शिवकुमार सिंह, एसडीओपी तेंदूखेड़ा अशोक चौरसिया, थाना प्रभारी नोहटा विकास चौहान व प्रभारी साइबर सेल को निर्देशित किया कि स्मैक का नशा करने वाले व्यक्यिों पर नजर रखें इनके संपर्क सूत्रों की जानकारी एकत्रित करे तथा दमोह में स्मैक सप्लाई करने वालों पर कार्रवाई करें।
*नोहटा पुलिस ने पकड़ा*
नोहटा थाना क्षेत्र पुलिस ने सूचना मिलने पर रात में चैकिंग व दबिश कार्रवाई की। जिसमें रानी उर्फ प्रवेशचंद पुत्र रमेश चंद मेहरा उम्र 28 साल निवासी ग्राम मिसरानवन वार्ड नरसिंहपुर
तथा प्रवीण पुत्र गौरीशंकर दुबे उम्र 28 साल निवासी देवरी जिला सागर को 56 ग्राम स्मैक एक स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 15 सी.सी. 5829 और 03 मोबाईल सहित गिरफ्तार किया।
*ऐसे बढ़ाते है मात्रा*
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वह खिलचीपुर जिला राजगढ से स्मैक में मिलाने का पत्थर लाए हैं। स्मैक व पत्थर को मिक्स करके पाउडर की मात्रा बढ़ाई जाती है। छुप-छुप कर आवश्यकतानुसार जिला दमोह व सागर में स्मैक गोपनीय तारीके से बेचते रहते हैं। आरोपी संबंधित व्यक्तियों को आवश्यकतानुसार एक ग्राम से लेकर 05-05 ग्राम तक बेचते हैं। एक ग्राम की कीमत करीब 5000 रुपए लेते हैं। इस स्मैक को क्रय करने वाले नोट या सिल्वर फॉल पर स्मैक का कुछ भाग आधा रखकर जलाते है और उसको सूंघते हैं।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव