
दमोह। कांग्रेस के बड़े नेता एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं उनके भाइयों के निवास पर आज सुबह इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी छापामार कार्रवाई की। परिजनों ने विरोध दर्ज कराया, वहीं सूचना मिलने पर जिला पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।
जिले के जाने-माने आबकारी ठेकेदार, पेट्रोल पंप संचालक एवं ट्रक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष तथा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कांग्रेस के बड़े नेता शंकर राय के निवास पर आज इनकम टैक्स ने बड़ी दबिश दी। सुबह करीब 5:00 बजे 50 से अधिक गाड़ियों में आए 200 से अधिक अधिकारी कर्मचारियों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा मार कार्रवाई एक साथ शुरू की। सुबह सुबह हुई छापामार कार्रवाई से राय परिवार के लोगों ने विरोध भी दर्ज कराया। बताया जाता है कि शंकर राय के भाई भाजपा नेता एवं पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कमल राय, संजय राय तथा राजू राय के विभिन्न ठिकानों पर भी इनकम टैक्स विभाग ने छापामार कार्रवाई की है।
परिवार ने जताया विरोध
जबलपुर से आई टीम के द्वारा की गई। इस कार्रवाई से व्यथित राय परिवार ने नोटों की गड्डी में आग लगा दी। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार, एसपी अभिषेक तिवारी सहित विभिन्न पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। छापामार कार्रवाई के दौरान इनकम टैक्स विभाग जबलपुर की अपर आयुक्त मुनमुन शर्मा ने कुछ भी कहने से फिलहाल इनकार किया है। उनका कहना है कि कार्रवाई जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही बताया जा सकेगा कि इनकम टैक्स चोरी या अनुपात हीन संपत्ति का क्या मामला सामने आता है। वही परिवार के लोग बार-बार कार्रवाई का विरोध जताते रहे। सूचना मिलने पर राय परिवार के कई शुभचिंतक एवं समर्थक भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने किसी को भी छापामार ठिकानों पर एंट्री नहीं दी। कार्रवाई देखने के लिए आसपास लोगों का हुजूम उम्रपाड़ा परंतु पुलिस ने उन्हें अलग कर दिया।
बड़े कारोबारी हैं शराब के
गौरतलब है कि राय परिवार का लंबे समय से आबकारी, सड़क निर्माण एवं राजनीतिक दलों में अच्छा खासा दखल है। जहां शंकर राय उनके बेटे राजा राय कांग्रेस से जुड़े हुए हैं, वहीं उनके भाई कमल राय नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं तथा भाजपा से जुड़े है। अन्य भाई संजय राय एवं राजू राय भी शराब एवं साहूकारी के कार्य से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा पेट्रोल पंप, जमीनों की खरीद-फरोख्त में इन्वेस्ट भी करते हैं। लंबे समय से हुआ है दमोह जिले में देसी विदेशी शराब की दुकानों के बड़े पैमाने पर ठेके लेते आ रहे हैं।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव