July 16, 2026

मेले में बच्चों के साथ झूले पर उछल कूद करती दिखी पथरिया विधायक

https://photos.app.goo.gl/vRuQQE7uB6WjmER26
वीडियो देखने के लिए लिंक खोलें

दमोह। पथरिया विधायक रामबाई सुर्खियों में रहने की कोई न कोई अवसर खोज ही लेती हैं। इस बार उनका एक और रोचक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह हवा वाले झूले पर बच्चों के साथ झूलती, उछलती, कूदती नजर आईं।
राजनीति में अपने पैर जमा चुकी पथरिया की एकमात्र बसपा की दबंग विधायक रामबाई सिंह परिहार सुर्खियों में रहने के गुण भी बखूबी जानती हैं। वह कुछ न कुछ ऐसा जरूर करती हैं जो उन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। ताजा मामला पथरिया से 5 किलोमीटर दूर मनसा माता मंदिर से निकल कर सामने आया है। यहां पर नव वर्ष के अवसर पर बड़ा मेला आयोजित होता है। जहां दूर-दराज से लोग माता के दर्शन करने तथा मेले का लुफ्त उठाने आते हैं। इस मौके पर विधायक रामबाई भी मेले में पहुंच गई और उन्होंने जो किया वह सबको हैरत में डाल देने वाला था।
मनसा माता के दरबार में अपना माथा टेकने के साथ ही उन्होंने पथरिया क्षेत्र के लोगों की खुशहाली की कामना भी माता से की और उसके बाद वह बच्चों के साथ मेले में पहुंच गई। उन्होंने मेले में लगाए गए विशालकाय बलून झूले पर जमकर उछलकूद की। वह छोटे छोटे बच्चों के साथ बार बार ऊपर चढ़ती और फिसलकर आ जाती। यह नजारा काफी देर तक चलता रहा और लोग के साथ इसका भी आनंद उठाते रहे।
खिलौने खरीदे, मोलभाव किया

ऐसा नहीं है कि विधायक रामबाई ने सिर्फ झूले का ही मजा लिया हो। वह पैदल ही अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मेले में बहुत देर तक दुकान दुकान घूमती रही। उन्होंने कई दुकानों से न केवल बच्चों के लिए बहुत सारे खिलौने खरीदे बल्कि एक आम नागरिक की तरह मोल भाव भी किया। विधायक का यह अंदाज लोगों को खूब भाया।
रामबाई ने पूंछा वसूली तो नहीं हुई
सामान की खरीदारी करते हुए विधायक ने दुकानदारों से बातचीत भी की। उन्होंने पूंछा मेले में दुकान लगाने के बदले किसी ने अवैध रूप से वसूली या रुपए की मांग तो नहीं की? जिस पर दुकानदार ने बताया कि नहीं उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। किसी ने भी रुपए की मांग नहीं की है। दरअसल यह सवाल पूंछने का उनका यही मकसद था कि कहीं क्षेत्र में लोग अनावश्यक रूप से भ्रष्टाचार को बढ़ावा तो नहीं दे रहे हैं।

Message Us on WhatsApp