
दमोह। दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर आज दोपहर एक बस और मोटरसाइकिल में हुई भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना में जहां बाप, बेटे चल बसे तो वहीं उनका दामाद भी चल बसा।
कहते हैं कभी-कभी जरा सी लापरवाही भी भारी पड़ जाती है। ऐसा ही मामला जबेरा सिग्रामपुर के बीच दानीताल के जंगल में पुरानी बेहर के पास शनिवार की दोपहर करीब 01:30 बजे घटित हुआ। बताया जाता है की दमोह से जबलपुर जा रही बस क्रमांक एमपी 09 एफए 5783 के सामने अचानक एक मोटरसाइकिल एमपी 34 एम एच 0485 पर सवार तीन लोग सामने आ गए और बस की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार तीनों बाइक सवारों के सिर सड़क से टकराकर फट गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों अस्पताल पहुंचने से पहले ही काल कलवित हो गए। सिर से लगातार रक्तस्राव होने से हालत उनकी हालत गम्भीर थी। ठीक बस के पीछे तेंदूखेड़ा एसडीओपी अशोक चौरसिया जा रहे थे। जैसे ही एसडीओपी श्री चौरसिया ने घायलों को देखा तत्काल बस को रोका और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इन तीनों की गंभीर हालत होने के कारण तीनों ने ही उपचार के पूर्व ही दम तोड दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ बहादुर सिंह ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
हेलमेट बना जान का दुश्मन
बताया जाता है कि तीनों मोटरसाइकिल सवार हेलमेट नहीं लगाई हुए थे और उनकी यही गलती भारी पड़ गई रिश्ते में 2 लोग बाप बेटा एवं तीसरा व्यक्ति दामाद बताया जाता है। मृतकों की शिनाख्त मदन अहिरवार (पिता) भरत अहिरवार (बेटा) निवासी बेली थाना मगरोन तथा
मानक अहिरवार ( दामाद) निवासी शाहगढ़ जिला छतरपुर के रूप में की गई।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव