
पथरिया से मुकेश दुबे। अरहर की फसल खराब होने के बाद किसानों ने सर्वे और मुआवजा की मांग की है।
भारतीय किसान संघ के दमोह जिला अध्यक्ष चन्द्रभान पटैल की उपस्थिति में हटा तहसील के किसानों ने एसडीएम को को ज्ञापन सौंपा। जिसमे उल्लेख किया है कि अधिक ठंड के कारण राहर की फसल को काफी ज्यादा नुकसान हो गया है। वर्तमान में शीत लहर चल रही है जिससे राहर की फसल को नुकसान हो रहा है। जिससे उसकी लागत भी नहीं निकल पाएगी और एक बार फिर किसान को अपनी फसल का नुकसान उठाना पड़ेगा। जिससे किसान फिर से कर्ज में डूब जाएगा। वहीं इस बार पानी की कमी के कारण किसानों ने गेंहू और चने की बोनी कम रकवे मे की है। ज्यादातर किसानों ने राहर की फसल बोई है। जिसमें ठंड और शीत हवाओ के कारण तुषार लग गया है। पटवारी के द्वारा खेत पर जाकर सर्वे कराया जाय जिससे नुकसान हुई फसल की भारपाई की जा सके। जिला अध्यक्ष ने बताया कि यदि नुकसान हुई फसल का जल्द से जल्द सर्वे नहीं कराया गया तो किसान धरना प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री तक अपनी बात ले जाएंगे जिससे उन्हें भी पता चल जाये कि प्रदेश के हालात कैसे हो रहे है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव