वीडियो देखने के लिए लिंक खोलें।
दमोह। ग्राम समन्ना में ट्रक से कुचलकर एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है। वहीं चालक घटना के बाद फरार हो गया है।
बीलापरवाही पूर्वक वाहन चलाना कितना खतरनाक साबित हो सकता है इसका ताजा मामला ग्राम समन्ना में सामने आया है। जहां पर एक ट्रक चालक की लापरवाही के कारण एक वृद्ध को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। बताया जाता है कि समन्ना स्थित एस आर वेयर हाउस पर धान भरने के लिए एक ट्रक गया था। वहीं वेयरहाउस की देखरेख करने वाला 85 वर्षीय भगवान दास पटेल धूप में लेटा हुआ था। लेकिन ट्रक चालक ने उसे नहीं देखा और ट्रक आगे बढ़ा दिया जिससे वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक वेयरहाउस में ही काम करता था। इस समय वहां पर धान की तुलाई और लोडिंग चल रही है। घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। चालक का नाम फिलहाल ज्ञात नहीं हो सका है। वहीं ट्रक किसी गुप्ता ट्रांसपोर्ट का बताया जाता है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर ट्रक जप्त कर लिया है। मृतक का शव परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया है।


More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव