
पथरिया से मुकेश दुबे। नगर में हो रहे बुंदेलखंड के सबसे विशाल निर्माणधीन तीर्थक्षेत्र विरागोदय तीर्थ धर्म धाम में आज से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर बड़े मंदिर से घटयात्रा प्रारंभ हुई। सबसे आगे दिव्यघोष के साथ श्रावक श्रीजी को विराजमान करके पूज्य मुनि विरंजन सागर जी ससंघ के साथ माताएं बहिने सिर पर कलश लिए मंगलगीत गाते हुए और भक्तजन हाथ में धर्म ध्वज लिए हुए चल रहे थे। मंगलयात्रा विरागोदय तीर्थ पहुँची जहाँ भूमि शुद्धि और विधान का मंगल शुभारंभ मुनि श्री के प्रवचनों से हुआ। रविवार को 108 महामण्डलीय विधान जिसमें 108 जोड़ो के साथ विश्वकल्याण की भावना से सुबह 7:30 बजे से प्रारंभ होगा। जिसमें अभिषेक, पूजन, शांतिधारा के उपरांत विधान होगा। रोहित जैन के बताया दोपहर 1 बजे से सभी नगरवासियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। जिसमे आयुर्वेदिक, एलोपैथिक, होम्योपैथिक के विशेषज्ञों का परामर्श और उपचार निःशुल्क उपलब्ध होगा।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव