मार्च 17, 2026

रेत पर उकेरी जनरल विपिन रावत की कलाकृति, दी श्रद्धांजलि

https://photos.app.goo.gl/AjooPgT9zxqgTwCt7

पथरिया से मुकेश दुबे। नगर में रहने वाले एक कलाकार ने सीडीएस विपिन रावत की कलाकृति रेत पर उकेरकर श्रद्धांजलि अर्पित की है। वह अब तक 10 कलाकृतियां बना चुके हैं।
पथरिया कस्बे में स्टेशन के समीप रहने वाले एक कलाकार ने अनोखे अंदाज में सीडीएस विपिन रावत एवं सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। दरअसल पेशे से मूर्तिकार देवेंद्र प्रजापति ने जब सीडीएस विपिन रावत, उनकी पत्नी तथा 12 अन्य सैन्य अफसरों की मौत की खबर सुनी तो वह काफी भावुक हो गए। आज जब मेजर जनरल विपिन रावत जिस समय पंचतत्व में विलीन हो रहे थे उसी समय देवेंद्र ने स्टेशन के समीप रेत की एक बड़े से ढेर पर उनका बड़ा सा चित्र उकेर दिया। नीचे बड़ी-बड़ी अक्षरों में स्वर्गीय विपिन रावत अमर रहे लिखकर अपनी श्रद्धांजलि दी। जब लोगों ने उन्हें ऐसा करते देखा तो वह भी भावुक हो गए और फिर सभी ने स्वर्गीय रावत एवं सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनका स्मरण किया।
कोरोना से शुरू की सेंड आर्ट
कलाकार देवेंद्र प्रजापति बताते हैं कि वह अपने शिक्षक पिता घनश्याम प्रजापति के साथ मिट्टी की प्रतिमाएं बनाते हैं। पिछले वर्ष जब कोरोना में सारे काम धंधे बंद हो गए और वह घर पर फ्री बैठे थे तभी उन्हें विचार आया और उन्होंने सबसे पहली कोरोना कृति रेत पर उकेरी। उसके बाद कई अन्य कृतियां बनाकर कोरोना से बचाव का संदेश दिया। इसके अलावा सरदार भगत सिंह, पंद्रह अगस्त पर भारत माता तिरंगा एवं कई अन्य करीब 10 कलाकृतियां वह बना चुके हैं। देवेंद्र बताते हैं कि उनके पिता और भाई सुनील भी इस तरह से कलाकृतियां बनाते हैं।

Message Us on WhatsApp