
तेजगढ़/तेंदूखेंडा। बुंदेलखंड नवनिर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष पंडित अनुराग गौतम ने संगठन का विस्तार करते हुए तेंदूखेड़ा ब्लॉक से तेजगढ़ समदई निवासी जागरूक युवा कुंवर सुनील शाह ठाकुर को तेंदूखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं कुंवर सुनील शाह ने कहा है कि समिति ने जो निर्णय लिया है उसका वह सम्मान करते हैं और समिति का आभार व्यक्त करते हैं। समिति ने जो दिशानिर्देश बताए हैं उस पर चलते हुए में राष्ट्रहित व समाज हित में कार्य का करेंगे। निस्वार्थ सेवा भाव से सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। शाह ने कहा है सामाजिक सेवा में शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर काम करूंगा। संगठन को मजबूत बनाने में अपना पूरा योगदान दूंगा। श्री शाह की इस नियुक्ति पर संगठन के संरक्षक सुनील गौतम, शीतल रजक, संदीप राजपूत, विकास सोनी, रामदीन पटेल, राजकुमार रैकवार, बी के तिवारी सहित सभी शुभचिंतकों एवं मित्रों ने बधाई दी है।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव