मार्च 17, 2026

मामा की बहनें वेतन के लिए परेशान, सड़क पर लगाया जाम


पथरिया से मुकेश दुबे।
स्वास्थ्य केंद्र की मुख्य रीढ़ की हड्डी कही जाने वाली आशा कार्यकर्ता अपने वेतन को लेकर 4 माह से परेशान चल रही हैं। इस बात की नाराजगी जताते हुए गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं ने संगठित होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धरना दिया। आशा कार्यकर्ता ममता पटेल ने बताया कि शिवराज के राज में उनकी बहने अपने वेतन भत्ते को लेकर परेशान चल रही हैं। वही प्रशासन है कि ध्यान नहीं दे रहा। स्वास्थ्य केंद्र पर संगठित होकर सभी आशा कार्यकर्ता शहर के मुख्य चौराहे पर पहुंची। जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। रैली के रूप में वह सभी एसडीएम कार्यालय भी पहुंची। जहां उन्होंने एसडीएम अभिषेक सिंह ठाकुर को ज्ञापन देते हुए जल्द वेतन दिलाने की मांग कहीं। एसडीएम ने ज्ञापन लेते हुए समस्त आशा कार्यकर्ताओं को जल्द वेतन का आश्वासन दिया।

Message Us on WhatsApp