मार्च 17, 2026

आवास योजना का लाभ मिला तो सड़क पर कब्जा कर बना लिया मकान


पथरिया सेे मुकेश दुबे। डालचंद पुुुत्र कन्छेदी पटेल निवासी वार्ड क्रमांक 04 पथरिया का व्ही एस सी योजनान्तर्गत नगर परिषद पथरिया द्वारा आवास स्वीकृत हुआ जिसमे हितग्राही द्वारा सड़क पर व नल जल योजना की पाईप लाईन के ऊपर कब्जा कर अबैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा है लोगों द्वारा रोकने पर विवाद कर झूठे केस में फसाने की धमकी भी दी जा रही है ,
ज्ञात हो वार्ड क्रमांक 04 मे महेश वैष्णव के मकान के बाजू से 12 फीट चौड़ा आम रास्ता है व राजेन्द्र शर्मा के मकान आगे उक्त हितग्राही द्वारा अबैध निर्माण किया जा रहा है जिसकी शिकायत समय समय पर वार्ड वासियों द्वारा नगर परिषद पथरिया अनुविभाग राजस्व अधिकारी पथरिया व 181 सी एम हेल्प लाईन में की गई मगर आज दिनांक तक अतिक्रमण हटाने स्थानीय प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने कोई भी कार्यवाही नही की जा रही है जिस कारण अतिक्रमण कारियों के हौसले बुलंद है।


Message Us on WhatsApp