
पथरिया से मुकेश दुबे। नगर में स्वर्णकार समाज ने महाराजा अजमीढ़ देव की जयंती धूमधाम से मनाई। स्थानीय श्री गणेश मंदिर पर हवन पूजन एवं महाराजा अजमीढ़ देव की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना तथा माल्यार्पण कर आरती की गई। इसी अवसर मुख्य अतिथि हटा से आए योगेश साराफ, सुनील सोनी एवं दमोह से आए ब्रजकिशोर सोनी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व स्वर्णकार समाज के वरिष्ठ समाज सेवी नन्हेलाल सोनी ने की। कार्यक्रम में हरिराम सोनी, उत्तमचंद सोनी, मदन बाबू, धर्मेंद्र सोनी, संजय सोनी भाऊसाब प्रेमशंकर सोनी, मनोहरलाल सोनी, संतोष सोनी, दीपक सोनी, रवि सोनी, महेंद्र सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। पूरा प्रांगण महाराजा अजमीढ़ देव जी के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रत्नेश सोनी अध्यक्ष सर्व स्वर्णकार समाज पथरिया, उपाध्यक्ष अन्नू सोनी कार्यक्रम का कुशल संचालक भूपेंद्र सोनी ने किया।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रकट संजय सोनी ने किया।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव