मार्च 17, 2026

सेल्फी के शौक ने पहुंचाया मौत के मुंह में, नजारा पॉइंट पर जबलपुर के युवक की मौत

फाइल फोटो

दमोह। सेल्फी लेना कभी-कभी कितना घातक और जानलेवा साबित हो सकता है इसका ताजा मामला रामपुर के नजारा भी कोई पर सामने आया है यह एक युवक की सेल्फी लेने के द्वारा खाई में गिरने से मौत हो गई।
सेल्फी लेने के चक्कर में रानी दुर्गावती अभ्यारण के नजारा व्यूप्वाइंट से एक जबलपुर निवासी युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई है। बताया जाता है तीन दोस्त युवक जबलपुर से सुबह 7 बजे घूमने आए थे। 8 बजे करीब बाउंड्री पर सेल्फी लेते हुए एक युवक स्नेहिल द्विवेदी 25 वर्ष गहरी खाई में फिसल गया। दोस्त के अचानक खाई में गिरने से भयभीत दोस्तों ने उसे तलाशने की घंटों कोशिश की और असफल प्रयास के बाद हताश होकर जबलपुर वापिस लौट गए। वहां युवक के घर जाकर उसके खाई में गिरने की सूचना दी। दोस्त और परिवार जन पुनः मौके पर पहुंचे एवं वन कर्मियों एवं पुलिस बल के साथ युवक को तलाशने में जुट गए।ऐसा अंदेशा है कि पहाड़ से गहरी खाई में युवक गिरने से उसकी मौत हो गई होगी। युवक के दोस्त जबलपुर निवासी हर्ष कुकरेजा ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे हम नजारा पॉइंट पहुचे थे। वहां वह नजारा के किनारे घूम घूमकर सेल्फी ले रहा था और अचानक नीचे गिर गया। वन विभाग पुलिस एवं परिजनों द्वारा घंटों तलाश किए जाने के बाद युवक का सब क्षत पर विक्षत अवस्था में काफी नीचे खाई में पड़ा पाया गया। सिग्रामपुर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Message Us on WhatsApp