July 16, 2026

हिंदू संगठनों ने आतंकवाद एवं पाकिस्तान का पुतला फूंककर जताया आक्रोश

पथरिया से मुकेश दुबे। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के आह्वान पर हिन्दू संगठनों ने शनिवार को आतंकवाद के मुद्दे और बीते दिनों जम्मू कश्मीर में स्कूल में हुए हमले के विरोध में आतंकवाद एवं पाकिस्तान का पुतला दहन किया।
नगर के स्थानीय संजय चौराहे पर बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ़ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन के द्वारान विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष शारदा पटेल ने कहा कि अफगानिस्तान पर आंतकी हमले के बाद भारत में भी आतंकी घटनाएं बढ़ गई हैं। शासन प्रशासन को जागृत करने आज पूरे देश में आतंकवादियों का पुतला दहन किया गया है। बजरंग दल के जिला मिलन प्रमुख दीपक शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकी हिंसा रुकने नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों श्रीनगर के एक स्कूल में दो हिन्दू शिक्षकों के साथ छात्रों पर हमला किया गया जो अत्याधिक निंदनीय है। इन घटनाओं को रोकने के लिए केन्द्र सरकार को सख़्त रुख अपनाने की जरूरत है। विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंडमंत्री केशव राठौर व मनीष कुर्मी नगर संयोजक ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकी लगातार हिन्दूवादी लोगों को निशाना बना रहे हैं। पिछ्ले तीन दिनों में सात लोगों पर हमले हुए हैं। श्रीनगर के ईदगाह संगम इलाक़े में स्थित एक शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक सुपेन्दर कौर और दीपकचंद की हत्या की गई। देश के अंदर चल रही इन आतंकवादी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कठोर निर्णय लेने की जरूरत है। आतंकी पुतला दहन करने का उद्देश्य शासन प्रशासन को जगाने का एक माध्यम है। जिसे संयुक्त रूप से पूरे देश में किया जा रहा है। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र राठौर, कमलेश पटेल, इन्दर सिंह ठाकुर, सत्यम मिश्रा, शिवांक दुबे, राघवेन्द्र सिंह ठाकुर, सेतू रैकवार, महेश्वर दुबे, जितेन्द्र दुबे, शंभू राय, शुभम् बिदोल्या, दीपक प्रजापति सहित बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Message Us on WhatsApp