
नगर के जनमानस ने एक स्वर में कहा, बिना अतिक्रमण हटाए न बने सड़क
पथरिया से मुकेश दुबे। पथरिया नगर में अतिक्रमण हटाने के बाद ही गुणवत्तायुक्त सड़क निर्माण कराने की मांग को लेकर आम जनमानस ने आज एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
नगर में सड़क निर्माण के पूर्व अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर नगरवासियों ने अनुविभागीय अधिकारी से भेंट की। इस मौके पर ज्ञापन का वाचन करते हुए हरवेन्द्र सिंह ने बताया गया कि पथरिया में कई वर्षों बाद मुख्य सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जो नियम अनुसार निर्धारित मापदंड के साथ नहीं हो रहा है। सड़क निर्माण के पहले कलेक्टर ने भी अतिक्रमण हटाए जाने की बात कही थी। जो अभी तक नहीं हटाया गया। ज्ञापन में ये भी स्पष्ट किया गया कि पथरिया निवासियों को बिना अतिक्रमण व गुणवत्ता विहीन सड़क मंजूर नहीं है। चौराहे से थाना तिराहे तक अतिक्रमण हटाने के बाद ही निर्माण कार्य किया जाए। जो कार्य पीडब्लूडी से 2018 में प्रस्तावित हुआ था उसी प्रस्ताव के अनुरूप सड़क की लंबाई, चौड़ाई, सड़क गुणवत्ता, डिवाइडर सहित पानी निकासी के लिए दोनों तरफ नाली, चौराहे के नाले पर पक्का निर्माण किया जाए। यदि नगरवासियों की इस मंशा के अनुसार सड़क नहीं बनती तो न बनाई जाए।
अतिक्रमण हटाने तैयार, प्रशासन आगे आए
ज्ञापन देने के बाद हुसैन ने बताया कि यदि नियमानुसार अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो यह प्रशासन की नाकामयाबी होगी। हम अपनी दुकानों को पीछे करने के लिए तैयार हैं। अब प्रशासन को आगे आना होगा। जो अतिक्रमणकारी हैं वो भी नगर हित के लिए अतिक्रमण हटाने तैयार हैं। इस अवसर पर मुख्य सड़क के अतिक्रमण हटाने को लेकर डॉ.पुनीत पटेल, राजेश पटेल, गजेंद्र पटेल, केशव राठौर, भरत श्रीवास्तव, शारदा पटेल, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, संदीप पटेल, मनीष कुर्मी, हिमांशु खटीक, सत्यम मिश्रा, बाबू खान, रामकिशन कुर्मी, सेतु रैकवार, रोहित जैन, गगन सेन, पीपी पौराणिक, राजू सेन, पप्पू तिवारी, अक्षय पटेल, पप्पू खान, सलीम खान, मनोज पटेल, महेंद्र पटेल, आयूब खान, अमजद खान, शिवेंद्र अहिरवार, हिमांशु सोनी सहित बड़ी संख्या में विश्वहिंदू परिषद, बजरंगदल, किसान संगठन सहित कई सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित थे।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव