July 16, 2026

प्रधान आरक्षक ने गाड़ी से दो गायों को रौंदा, मौत, हिंदू संगठन ने की कार्रवाई की मांग

प्रधान आरक्षक की गाड़ी से दो गायो की मौत
पथरिया से मुकेश दुबे।
बीती रात पुलिस वाले की गाड़ी से कुचलकर दो गायों की मौत हो गई। हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग की है।
बीती रात्रि दमोह रोड स्थित स देवी मां मंदिर व अंग्रेजी शराब दुकान के सामने खड़ी दो गायों को एक चार पहिया वाहन ने रौंद दिया। जिससे गायों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पथरिया थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रमोद चौबे शराब के नशे में धुत होकर अपनी मार्शल गाड़ी चला रहा था उसी दौरान मंदिर के समीप सड़क पर खड़ी दो गायों को लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसने रौंद दिया। मार्शल गाड़ी का नंबर एम पी 15 ए 2227 है। घटना रात्रि करीब 11बजकर 40 मिनट की है। प्रतक्षदर्शी मनोज पटेल ने व अन्य लोगों द्वारा उक्त प्रधान आरक्षक को शराब के नशे में धुत्त इस घटना को अंजाम देते देखा गया ।
घटना की खबर लगते ही थाना प्रभारी सहित पुलिस बल आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक एक गाय की मौत हो गई थी। दूसरी गाय का उपचार के लिए पशु चिकित्सालय ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ नेता शारदा प्रसाद कुर्मी, कुलदीप सिंह राजपूत, मनीष पटेल, सेतू रैकवार, महेश्वर दुबे सहित अन्य लोग भी पहुंच गए। लोगों ने उपचार कर गाय को बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन दूसरी गाय की भी अर्ध रात्रि में मौत हो गई। दोनों
गायों का पीएम कराकर पुलिस द्वारा मामला पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है। विश्व हिन्दू परिषद ने उक्त प्रधान आरक्षक पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। जिस पर थाना प्रभारी एम पी गौड़ ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Message Us on WhatsApp