मार्च 17, 2026

गांधी जी की अहिंसा और शास्त्री जी की सादगी को पुनः अपनाने की आवश्यकता है

पथरिया से मुकेश दुबे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
आज दिनांक 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय विद्या मार्केट में धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर सभी नेताओं ने अपने-अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि आज एकबार फिर गांधी जी के विचारों और शास्त्री जी की सादगी से जन जन को अवगत कराने की आवश्यकता है। जिस तरह से देश और दुनिया में आतंकवाद बढ़ रहा उसे देखते हुए अब पुनः अहिंसा का आंदोलन चलाने की जरूरत है। तदोपरांत सभी कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण एवं फूलों द्वारा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल तिवारी, पार्षद संजय सोनी, श्रीधर सुमन, राजू राजीव अहिवाल, पूरन पटेल किसान कांग्रेस अध्यक्ष रत्नेश सोनी, राजेश खरे, दीपक जैन आईटी सेल अध्यक्ष और नंदराम मनीष पटेल, दिनेश अठ्या उपस्थित थे।

Message Us on WhatsApp