
दमोह। दमोह में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों के बीच आज दोपहर दो नकाबपोश बाइक सवार अज्ञात तत्वों ने पलक झपकते ही एक अन्य बाइक से पौने 3 लाख रुपए पार कर दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिले की सागर नाका चौकी अंतर्गत दो लाख सत्तर हज़ार रुपए की चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेमरा निवासी हरिशंकर पटेल कोऑपरेटिव बैंक से करीब 2 लाख सत्तर हजार रुपए निकाल कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ओवर ब्रिज के पास उसने एक दुकान से सामग्री खरीदने के लिए गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी कर दी तथा गाड़ी पर ही पैसों से भरा बैग छोड़कर चला गया। इसी दौरान दो लोगों ने गाड़ी पर टंगे बैग को चोरी कर लिया। मामले की जानकारी लगते ही पीड़ित हरि शंकर पटेल ने अपनी गाड़ी से उन दोनों का पीछा किया। दोनों जबलपुर नाका की तरफ भागे निकले। वहीं पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद देहात थाना पुलिस, कोतवाली पुलिस एवं सीएसपी ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। मामले की जानकारी लगते ही तत्काल पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर जांच शुरू की है। वहीं पुलिस ने कई जगह के सीसीटीवी फुटेज निकाले हैं। वहीं प्रथम दृष्टया पीड़ित की गलती सामने आ रही है। बताया जाता है कि पीड़ित के द्वारा बैंक से पैसा निकाले जाने के बाद जब सागर नाका ओवर ब्रिज के पास किराना दुकान से सामान खरीदने के लिए गाड़ी खड़ी की गई थी, उसी दौरान उसके द्वारा पैसों से भरा बैग भी गाड़ी पर छोड़ दिया गया था। बड़ी रकम से भरा बैग यूं ही सड़क पर छोड़ दिया जाना उसे भारी पड़ गया। संभावना जताई जा रही है कि चोरों ने अच्छी तरह से पूरे मामले को समझने के बाद ही इस वारदात को अंजाम दिया होगा। उन्हें यह भलीभांति मालूम था कि सारे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसलिए उन्होंने इस बार रात को शहर के अंदर अंजाम नहीं दिया लेकिन सागर नाका चौकी के आगे सीसीटीवी कैमरे नहीं है। इसलिए उन्होंने घटना के लिए ओवरब्रिज क्षेत्र चुनाव वहां पर एक निजी होटल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन उनकी रेंज इतनी नहीं है कि घटना का पूरा ब्यौरा उसमें रिकॉर्ड हो सके। चोरों ने संभवत इन्हीं सब खामियों का फायदा उठाकर उस स्थान को चुना और वारदात को अंजाम दिया होगा।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव