मार्च 17, 2026

भारतीय एवं हिंदू संस्कृति को पुनः शिखर तक ले जाने का लिया संकल्प

पथरिया से मुकेश दुबे। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल पथरिया के पदाधिकारियों एवं सदस्यों उपस्थिति में एक बैठक महाकाली मंदिर वार्ड 13 में आयोजित की गई।
बैठक में जिला विहिप समिति से शारदा पटेल, दीपक शर्मा, प्रखंड समिति से सुरेंद्र राठौर, केशव राठौर, कुलदीप सिंह राजपूत, सेतु रैकवार, महेश्वर दुबे, नगर समिति से नीरज बड़गैयां, मनीष कुर्मी, शिवांक दुबे, रोहित ठाकुर, अंकित मिश्रा, श्रीराम पटेल, मुकेश दुबे उपस्थित थे। संगठन विस्तार के क्रम में नगर के वार्ड 13 समिति के पदाधिकारियों में विहिप अध्यक्ष रिंकू तिवारी, मंत्री परसू साहू, संयोजक राहुल यादव की नियुक्ति की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन की रीति नीतियों से अवगत कराते हुए उनसे संगठन के विस्तार करने एवं अधिक से अधिक लोगों को उस में जोड़ने का संकल्प दिलाया गया। बैठक में भारतीय एवं हिंदू संस्कृति को पुनः शिखर तक ले जाने हैं तथा हिंदू धर्म के खिलाफ प्रचार प्रसार करने वालों को बेनकाब करने विषय पर भी चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने समय-समय पर होने वाली बैठकों में नए सदस्यों को जोड़ने का भी प्रस्ताव पास किया। बैठक के उपरांत महाकाली मंदिर की आरती में भी समिति के समस्त सदस्यों की उपस्थिति में की गई।

Message Us on WhatsApp