दमोह। अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन कर रहे तीन लोगों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ कर हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ने नगर पुलिस अधीक्षक को मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। इसी दौरान दिनांक 27 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बांदकपुर दमोह रोड पर बांदकपुर तरफ से तीन व्यक्ति मोटरसाईकिल से गांजा विक्रय करने आ रहे हैं। कोतवाली टीआई के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर टीम रवाना की गई। जो धरमपुरा के पास बरगा फार्म हाउस के सामने तीन व्यक्ति मोटरसाईकिल से बांदकपुर तरफ से दमोह आ रहे थे जिनसे पूछताछ की गई जिनके पास से 02 किलो 200 ग्राम गांजा कीमत लगभग 45000रु का मिला बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर, गांजा एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल जब्त की गई कर ली है। आरोपियों की शिनाख्त राजेन्द्र उर्फ राका पुत्र बखत सिंह राजपूत उम्र 40 वर्ष नि. सिविल वार्ड 8 तीन गुल्ली दमोह जिस पर पूर्व के भी 05 अपराध दर्ज हैं। दूसरे आरोपी भरत पुत्र संतराम प्रजापति उम्र 45 वर्ष नि. जटाशंकर कालोनी इस पर भी पूर्व 3 अपराध दर्ज हैं।इसी तरह प्रेम उर्फ करिया पुत्र रामप्रसाद अहिरवार उम्र. 52 वर्ष नि. नयाबाजार 04 मल्लपुरा के रूप में की गई। इस आरोपी 18 अपराध दर्ज हैं। आरोपियों को पकड़ने में सउनि. संतोष तिवारी, प्र.आर.160 अलजार सिंह, आर.765 कामता, आर.534 उदयभान कुर्मी, आर.729 उमेश कुर्मी, आर.167 नीरज श्रीवास्तव, आर.जगदीश शर्मा आर. 265 देवेन्द्र तिवारी, आर.844 देवीसीग आर.805 अभिषेक जैन एवं आर.774 गनपत ने भूमिका निभाई।

More Stories
जन्मदिन की पार्टी नहीं दी तो खफा होकर साथी अधिवक्ता ने भेजा लीगल नोटिस
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में