
दमोह। दो माह पूर्व स्टेट बैंक से 5 लाख रुपए गायब होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इसके पूर्व अन्य जिलों में भी डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में रैकी करके डकैती को अंजाम देने वाले दो लोगों को पुलिस ने मंदसौर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी आरोपियों ने 2 माह पूर्व स्टेट बैंक की सिटी ब्रांच के काउंटर से ₹500000 की राशि गायब करने की बात भी कबूल की है। पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 12 जुलाई को सिटी ब्रांच के काउंटर से ₹500000 गायब हो गए थे। जिस पर पुलिस ने धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस को ज्ञात हुआ कि पकड़े गए आरोपी राजगढ़ जिले के ग्राम गुलखेड़ी, कड़ियासासी एवं पिपरिया क्षेत्र से संबंधित हैं तथा उनका गिरोह प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में रैकी करके इसी तरह डकैती डालता है।

रैकी करते थे आरोपी
पुलिस ने बताया कि मंदसौर से सोनू सिसोदिया एवं एरुड़ा सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। जिसमें उन्होंने इस बात को कबूल किया कि दमोह में बैंक में हुई डकैती उन्हीं के दो साथियों के द्वारा की गई थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने राजगढ़ जिले के विभिन्न स्थानों पर तलाशी की तथा ज्वाला पुत्र रामू सिसोदिया तथा उसके 14 वर्ष के नाबालिक बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ज्वाला सिसोदिया ने बताया कि वह अपने नाबालिग बेटे से रैकी करवाता था, एवं मौका देख कर घटना को अंजाम देता था। बैंक में भी उन्होंने जब देखा कि भीड़भाड़ नहीं है तथा कैशियर अपना काम तल्लीनता से निपटा रहा है उसी दौरान दबे पांव काउंटर के अंदर जाकर ₹500000 जो एक ही गड्डी में बंधे हुए थे उन्हें पार कर दिया। आरोपियों के कब्जे पुलिस ने ₹405000 नकद बरामद किए हैं। वही डकैती के रुपए से ही खरीदी गई एक मोटरसाइकिल होंडा शाइन जिसकी कीमत करीब ₹90000 है वह भी बरामद की गई।
कोतवाली पुलिस की मेहनत रंग लाई
इस मामले का खुलासा कोतवाली टीआई सत्येंद्र से राजपूत के साथ एएसआई राजेंद्र मिश्रा, एएसआई साइबर सेल रमाशंकर मिश्रा, प्रधान आरक्षक लाल बहादुर, प्रधान आरक्षक राकेश अठया, प्रधान आरक्षक सौरभ टंडन, आरक्षक महेश, नरेंद्र, आसिफ, सूर्यकांत, अजीत, मयूर, कुलदीप आदि ने किया है।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव