मार्च 17, 2026

साफ सफाई चौपट, मौसमी बीमारी और मलेरिया, डेंगू से मरीज बेहाल

पथरिया से मुकेश दुबे। नगर में चारों ओर पसरी गंदगी और बदबू के साथ-साथ मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं। लगातार लोग मलेरिया की चपेट में आ रहे हैं लेकिन सबंधित विभाग मौन हैं।
सर्दी, बुखार, वायरल और मलेरिया तेजी से फैल रहा है। लोग परेशान हैं और अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग रही है। दरअसल नगर में गंदगी के कारण मच्छर, मक्खी कीड़े पनप रहे हैं जिसके कारण यह बीमारियां फैल रही हैं। लेकिन नगर परिषद द्वारा अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। साफ-सफाई, कीटनाशक का छिड़काव, फागिंग मशीन जैसी किसी प्रकार की व्यवस्थाएं नहीं की जा रही हैं। जगह-जगह गड्ढों व नालियों में जलभराव से मच्छर पनप रहे है। कोरोना जैसी बीमारी चरम पर रह चुकी है लेकिन सैनेटाइजर व अन्य दवाइयों का छिड़काव न के बराबर किया गया है। गणेश उत्सव,पर्यूषण जैसे धार्मिक पर्व भी सम्पन्न हो गए हैं। अभी पितृपक्ष चल रहे हैं। नवरात्रि आने वाली है लेकिन सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नहीं है। डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के प्रभाव से मरीज दिनोदिन बढ़ रहे है। फिर भी जिम्मेदारों द्वारा अब तक किसी भी प्रकार का आमजनों से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।नगरपरिषद से जुड़े ऐंसे दर्जनों मुद्दों को लेकर चर्चाओं का विषय बना रहता है। नगर परिषद रोज सैकड़ो लोग अपने कामों को लेकर जाते देखे जा सकते है।लिखित व मौखिक तथा 181जैसी शिकायते, सूचना का अधिकार के तहत आवेदनों के निपटान भी कार्यालय की शोभा बढ़ा रहे है।

Message Us on WhatsApp