
दमोह। एक निजी अस्पताल द्वारा ट्रेंचिंग ग्राउंड में अस्पताल से निकले बायोकेमिकल वेस्ट को फेंकने के मामले में नगर पालिका ने 20 हज़ार का जुर्माना लगाया है
आज एक निजी अस्पताल द्वारा अपना बायोमेडिकल वेस्ट नगर पालिका द्वारा शहर के कचरे को फेंकने के लिए बनाए गए ट्रेंचिंग ग्राउंड में फेंकने का मामला सामने आया। जिसमें नगर पालिका द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला ने बताया लाडन बाग स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में एक ट्रैक्टर-ट्राली बायो मेडिकल वेस्ट लेकर पहुंचा तो वहां मौजूद चौकीदार ने संबंधित अधिकारियों को सूचना दी और तुरंत ही प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी नगर पालिका विकास तिवारी के साथ स्वच्छता की टीम ने पहुंचकर ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की और पंचनामा बनाकर ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया। बताया जाता है की यह बायोमेडिकल वेस्ट शहर के जाने-माने मिशन अस्पताल का था। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने सभी अस्पताल संचालकों से अपील की है की वह अपना बायो मेडिकल वेस्ट के विनिष्टिकर्ण हेतु अपनी व्यवस्था स्वयं करें।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव