मार्च 17, 2026

ट्रेन सेवा बहाल करने रेल संघर्ष समिती ने फिर सौंपा ज्ञापन

दमोह। रेल संघर्ष समिति द्वारा लगातार रेल सुविधाओं में सुधार एवं ट्रेन सेवा बहाल करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिए जा रहे हैं। लेकिन रेल मंत्रालय द्वारा तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है।
रेल संघर्ष समिति की विभिन्न विज्ञापनों और मांगों को दरकिनार करते हुए रेल मंत्रालय लगातार तानाशाह रवैया अपना आए हुए हैं। एक बार फिर रेल संघर्ष समिति ने विभिन्न मांगो को लेकर एक ज्ञापन रेल मंत्री के नाम स्टेशन प्रबंधक को सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है की दमोह – भोपाल राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं कोटा – जबलपुर एक्सप्रेस पुनः शुरू की जाए। इसके अलावा दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस एवं दुर्ग-हज.निजामुद्दीन छतीसगढ़ सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस इन दोनों यात्री गाडियों के स्टापेज मध्यप्रदेश के सभी छोटे बड़े शहरों में हैं, जबकि दमोह “A” क्लास माडल रेलवे स्टेशन पर नहीं हैं। जबकि दमोह मध्यप्रदेश का सबसे पुराना जिला एवं लोकसभा मुख्यालय है। आखिर क्यों ये दोनों ट्रेने दमोह की आम जनता को मुंह चिढ़ाती हुई निकल जाती हैं। इन दोनों ट्रेनों के दमोह रेलवे स्टेशन पर स्टापेज न होना दमोह जिले की स्वाभिमानी टिकिट लेकर चलने वाली आम जनता के सम्मान को ठेस पहुंचा रही हैं। कटनी – बीना वाया दमोह-सागर रेल सेक्शन पर वैसे भी ट्रेने बेहद कम चलती हैं उस पर से कुछ का स्टापेज भी नहीं है। जिससे आम जनता परेशान है। दमोह एवं सागर जिले से भोपाल के लिए अपने सरकारी कामों को लेकर रोजाना हज़ारों लोग प्रतिदिन बेहद तकलीफ भरी स्थिति में किसी न किसी तरह से भोपाल जाने मजबूर हैं। पैसा और समय दोनों ही बर्बाद हो रहे हैं। ये दोनों ट्रेने पिछले दो वर्षो से बंद चल रही हैं। आमजनता की परेशानियों का अंदाजा नहीं है वर्तमान में चल रही ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल और वेटिंग में चल रहे हैं। लोगों को जगह नहीं मिल रही है। बसों का किराया डीजल के रेट बढ़ने की वजह से आसमान छू रहे हैं। दमोह- भोपाल इंटरसिटी राज्यरानी एक्सप्रेस एवं कोटा – जबलपुर एक्सप्रेस आम जनता के दैनिक जीवन का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है इन गाड़ियों के न चलने से आम जनता बहुत ही ज्यादा कष्ट में है। इन जन हितैषी मांगों को जल्द पूरा करवाने का कष्ट करें। ज्ञापन देने वालो में दमोह रेल संघर्ष समिति की ओर से प्रांजल चौहान, सुरेंद्र छोटू दवे, कोमल अहिरवार, लखन राय, पुरुषोतम पटेल(रज्जन भैया), संतोष रैकवार, मुकेश यादव, गोलू अहिरवार, राजेंद्र अहिरवार, गजेंद्र अहिरवार, दिलीप अहिरवार, गोलू जैन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Message Us on WhatsApp