
पथरिया से मुकेश दुबे। पथरिया प्रखंड की बैठक ग्राम लखरौनी में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता दीपक शर्मा जिला मिलन प्रमख दमोह ने की।
इस अवसर पर विहिप बजरंग दल की लखरौनी ग्राम समिति का गठन किया गया। प्रखंड से विहिप अध्यक्ष सुरेंद्र राठौर, मंत्री केशव राठौर के नेतृत्व में समस्त ग्राम एवं नगर समितियां सम्मिलित हुईं। बैठक में खंड समिति सतपारा से मुन्ना कुशवाहा अध्यक्ष विहिप एवं संयोजक नीलेश दीक्षित, नगर पथरिया समिति से अध्यक्ष नीरज बढ़गैयां संयोजक, मनीष कुर्मी मुकेश दुबे, श्रीराम पटेल उपस्थित थे। लखरौनी ग्राम समिति में सर्वसम्मति से अध्यक्ष रघुनाथ पटेल, मंत्री अंकित चौरसिया, ग्राम संयोजक बाबू सिंह ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई। पथरिया प्रखंड संयोजक कुलदीप सिंह राजपूत ने बैठक के आयोजन की व्यवस्था हेतु समस्त लखरौनी ग्राम समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सभी सदस्य बंधुओं का आभार माना गया।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव