मार्च 17, 2026

मोक्ष दायिनी भागवत कथा सुनने से जीव तर जाते हैं: पं हिमालय

पथरिया से मुकेश दुबे। श्रीमद भागवत कथा मोक्ष प्रदान करने वाली कथा है। इस दिव्य कथा के श्रवण मात्र से ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। मोक्षदायिनी भागवत कथा को जिसने भी सुना है सभी को मोक्ष प्राप्ति के योग बने हैं। यह उद्गार खेर माता मंदिर परिसर में चौरसिया परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस को पं. हिमालय पाण्डे महाराज ने व्यास पीठ से व्यक्त किए। उन्होंने कहा की चाहे मनुष्य तन हो अथवा कोई जीव जंतु, पशु, पक्षी इस कथा के श्रवण मात्र से सभी जीवात्माओं को मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्रीमद भागवत कथा सुनने से सारे पाप धुल जाते हैं। महाराज श्री ने कहा कि जीव ईश्वर का स्वरूप होते हुए भी ईश्वर को पहचानने का प्रयत्न नहीं करता है। इसी कारण उसे आंनद की प्राप्ति नहीं होती है। निष्कलंक प्रेम का प्रतीक है श्रीमद्भागवत महापुराण। महाराज श्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण एक निष्कलंक प्रेम का प्रतीक है सारे मनुष्य के जीवन का चरम लक्ष्य भागवत प्रेम को प्राप्त करना है भगवान के दिव्य रूप का शाश्वत अस्तित्व होता है। वह भी आनंद से परिपूर्ण है। भक्त सदैव शुद्ध तत्व में रहता है। अतः वह किसी को हानि नहीं पहुंचाता। भक्त में सदैव ईश्वर के सद्गुण पाए जाते हैं। इन गुणों की मात्रा भले ही भिन्न हो किंतु गुणवत्ता की दृष्टि से भक्त सदा भगवान के लिए एक समान होते हैं। भागवत जी एवं महाराज श्री का पूजन लक्ष्मीप्रसाद चौरसिया, पंरमानंद चौरसिया, मुकेश, अरविंद चौरसिया, रवि, पंकज, राकेश, प्रशांत आदि ने किया।
Message Us on WhatsApp