मार्च 19, 2026

दो हज़ार हितग्राहियों को नि:शुल्क बांटे गए उज्जवला योजना के गैस कनेक्शन

पथरिया से मुकेश दुबे। प्रधानमंत्री उज्वला योजना के अंतर्गत आज चयनित करीब दो हजार हितग्राहियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए।
भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्जवला योजना के अंतर्गत पथरिया क्षेत्र सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के हितग्राहियों को इस योजना का लाभ दिया गया एवं प्रधानमंत्री की लाइव प्रसारण को हितग्राहियों ने सुना। कार्यक्रम का शुभारंभ महाकाल गैस एजेंसी एवं बिदौल्या गैस एजेंसी नरसिंहगढ़ के संयुक्त वितरण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रामबाई परिवार एवं भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुआ। उज्जवला योजना 2 के बारे में हितग्राहियों को विस्तार से जानकारी दी गई। समझाया। एजेंसी संचालक राजेंद्र बिदौल्या ने बताया कि यह शासन द्वारा निःशुल्क योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसी भी हितग्राही से रुपए नहीं लिए जाएंगे। अगर ऐसी स्थिति में कोई एजेंसी के नाम पर या गैस दिलाने के नाम पर रुपए की वसूली करता है तो उसकी शिकायत संबंधित गैस एजेंसी में करें। इस मौके पर पथरिया विधायक रामबाई परिहार द्वारा इस योजना को विस्तार से बताने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महंगाई को लेकर जमकर कोसा। उन्होंने कहा गरीब जनता लगातार महंगाई से परेशान है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित पटेल, जिला सहकारी केन्द्रीय बैक के पूर्व अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र गुरू, पूर्व विधानसभा प्रभारी जमना जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिहारी सुकई पटेल, प्रदेश कांग्रेस महासचिव मनीषा दुबे, विलाश सप्रे, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष पंडित अनिल तिवारी, रूद्रप्रताप सिंह ठाकुर, पंडित राजू समदरिया, हरीश पटेल, रणबीर सिंह, संजय सोनी, भाऊसाहब, देवी सिंह नंदरई, नंदकिशोर चौरसिया शहद बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
Message Us on WhatsApp