मार्च 17, 2026

सामंतों की तरह खड़ी होकर अपने पैर की चप्पल कार्यकर्ताओं से साफ कराती रहीं केंद्रीय मंत्री की पत्नी

https://photos.app.goo.gl/eVkGZHxRNQpDy2eV7

पूरा वीडियो देखने के लिए ऊपर दी हुई लिंक खोलें

दमोह। राजे रजवाड़ों का दौर भले ही बीते जमाने की बात हो गई है लेकिन सामंतशाही और हद दर्जे की चाटुकारिता अब भी बरकरार है। ऐसा ही कुछ मामला आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वे जन्म दिवस के मौके पर देखने मिला। दरअसल केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की पत्नी पुष्प लता पटेल उनके साथ बेलाताल सफाई के बाद पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुई थी। पौधारोपण के दरमियान मिट्टी गीली होने से उनकी चप्पलों में लग गई। जिसे धोने के लिए वह कुआं के पास पहुंची। लेकिन पहले से मौजूद कार्यकर्ता जो अपने हाथ पैर साफ कर रहे थे उन्होंने पुष्प लता पटेल की चप्पल अपने हाथ से साफ़ की और उन्हें दे दी। हैरानी की बात यह है कि केंद्रीय मंत्री की पत्नी ने एक बार भी किसी कार्यकर्ता से यह नहीं कहा कि वह अपनी चप्पल खुद साफ कर लेंगी। कार्यकर्ता अपने हाथ से चप्पल साफ करते रहे और वह खुद भी वहीं खड़ी होकर अपनी चप्पल साफ करवाती रही । हालांकि वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस वाक्या को अपने कैमरे में कैद कर लिया। भले ही मंच से केंद्रीय मंत्री दर्शनिकों की तरह बात करते नहीं अघाते हैं लेकिन वह कितने आदर्शवादी और दार्शनिक हैं उनकी पत्नी के इस व्यवहार से साफ हो गया है।

Message Us on WhatsApp