मार्च 17, 2026

बंद ट्रेनें चालू करने रेल संघर्ष समिति ने फिर उठाई मांग

दमोह। दमोह स्टेशन से संचालित विभिन्न ट्रेनों एवं अन्य मांगों को लेकर रेल संघर्ष समिति ने आज रेल मंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दमोह रेलवे स्टेशन मास्टर को सौंपा
रेल संघर्ष समिति द्वारा दमोह रेलवे स्टेशन मास्टर विनोद कुमार मीणा को दमोह जिले की रेल समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कहा गया है की कोरोना वायरस के चलते मार्च 2019 से रेल मंत्रालय द्वारा बंद की गई समस्त ट्रेनों में से कुछ ट्रेनें चालू की गई थी,लेकिन कुछ अभी-भी चालू नहीं हो पाई हैं।
जिससे दमोह जिले एवं संपूर्ण बुंदेलखंड के यात्रियों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेल संघर्ष समिति ने मांग की है कि
कोरोना काल से बंद ट्रेनों को पुनः प्रारंभ किया जाए। दमोह-भोपाल राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस,
कोटा-जबलपुर एक्सप्रेस एवं शालीमार-भुज एक्सप्रेस इन तीनों रेल गाड़ियों को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। इसके अतिरिक्त बुंदेलखंड के अतिमहत्वपूर्ण रेल रुट बीना-कटनी रेल सेक्शन से वाया दमोह-सागर होकर नागपुर तक प्रतिदिन के लिए सुपरफास्ट एक्सप्रेस यात्री ट्रेन चलाने की मांग की है। ज्ञापन सौपने वालों में प्रमुख रूप से राजेन्द्र दवे, प्रांजल चौहान, सुरेंद्र छोटू दवे, लखन राय, संतोष रैकवार, सुभाष जादवानी आदि उपस्थिति थे।
Message Us on WhatsApp