
दमोह। जिला अधिवक्ता संघ के कशमकश निर्वाचन के परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं। निर्वाचन के बाद सभी निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी गई है।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर सुरेश मेहता विजयी हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रविकांत ठाकुर को 162 मतों से पराजित किया है। विजयी हुए अध्यक्ष पद हेतु कुल 430 मत मतपेटी में पाए गए थे जिनमें से 07 डाक मतपत्र थे। सभी सातों मतपत्र श्री मेहता को ही मिले। अध्यक्ष पद पर निरस्त मतों की संख्या 06 रही। बता दे के श्री मेहता बांदकपुर जागेश्वर नाथ मंदिर के अध्यक्ष भी रहे हैं। वही उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता मुकेश पांडे दूसरी बार उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्हें कुल 174 मत मिले। जिनमे 04 डाक मतपत्र शामिल हैं। श्री पांडे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बेलू खरे से 21 मतों से विजयी हुए। वह पूर्व में भी उपाध्यक्ष रहे हैं। वहीं सचिव पद पर रमेश श्रीवास्तव अपने निकटतम प्रत्याशी कौशलेंद्र पांडे से 52 मतों से विजयी हुए। सचिव पद पर 07 मतपत्र निरस्त हुए थे।
इसी तरह सहसचिव पद पर दिलीप सिंह ने हेमंत पाठक को 143 मतों से पराजित कर जीत का वरण किया। सहसचिव पद पर 03 मतपत्र निरस्त घोषित हुए हैं। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर कपिल सिंह हजारी 285 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। इस पद पर चार प्रत्याशी मैदान में थे। वहीं पुस्तकालय प्रभारी पद पर श्यामबिहारी खरे 338 मत प्राप्त करके अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रविन्द्र सोनी को मात देकर विजयी हुए। सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष नगाइच ने बताया के मतगणना प्रक्रिया प्रातः 10.30 बजे आरम्भ हो गई थी जो शाम 04 बजे तक चली। निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराने में निर्वाचन अधिकारी मुरारी खरे, पर्यवेक्षक पवन पाठक के साथ मतगणना अधिकारी के तौर पर अनिल खरे, मंजूषा चौबे, कमल सिंह, सूरज अहिरवार, बसंत बर्दिया ने मतगणना प्रक्रिया को सम्पन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव