मार्च 17, 2026

मज़हबी झंडे लगाकर अवैध कब्जा करने वालों के विरोध में हिंदू संगठन उतरे सड़कों पर

पथरिया से मुकेश दुबे। स्थानीय गायत्री शक्ति पीठ सिद्ध पहाड़ी पथरिया में ही नही बल्कि पूरे दमोह जिले में अपनी एक अलग ही पहचान बनाए हुए है। यहां पहाड़ी के चारो तरफ करीब 200 एकड़ गौचर भूमि पर जहां वन्य जीव आहार के लिए पहाड़ी व उससे लगी भूमि पर ही आश्रित रहते हैं मगर संपूर्ण राजस्व वन भूमि व गौचर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया जा चुका है। यहां पर इन अवैध कब्जा करने बालों के द्वारा कई तरीके से जैसे कि खेती, पत्थर व मुरम खदान बकरी या अन्य जीव पालने के नाम पर पहाड़ी की भूमि पर कब्जा निरंतर रूप से किया जा रहा है। अब उक्त भूमि आबाद करके पहाड़ी पर बसे वन्य जीवों की हत्या कर रहे हैं। यहीं सिद्ध बाबा के चबूतरे और गायत्री शक्ति पीठ से पहाड़ी से लगकर कुछ लोगों के द्वारा समुदाय विशेष के लोगों द्वारा मज़हबी झंडा लगाकर कुछ निर्माण किया जा रहा है। जिससे नगर का सौहार्दपूर्ण वातावरण दूषित करने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। इन अवैध कब्जों के विरोध में आज विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, पतांजलि योग समिति एवं गायत्री परिवार के प्रमुख व्यक्तियों द्वारा तहसीलदार पथरिया को ज्ञापन सौंपकर इस उक्त भूमि से कब्जा हटाने व साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही यदि प्रशासन इस और शीघ्र कार्रवाई नहीं करेगा तो आंदोलन करने की भी चेतावनी दी गई है।

Message Us on WhatsApp