मार्च 17, 2026

विहिप के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गई दायित्व

पथरिया से मुकेश दुबे। नगर के वार्ड नंबर 2 में स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर विहिप का स्थापना दिवस मनाया गया। उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विहिप के जिला उपाध्यक्ष शारदा पटेल जिला की अध्यक्षता में एवं जिला मिलन प्रमुख दीपक शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमे प्रखंड संयोजक पथरिया कुलदीप सिंह राजपूत, प्रखंड सहसंयोजक सेतु रैकवार ने। विहिप की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसी दौरान
कुछ लोगों को संगठन के दायित्व भी सौंपे गए। जिसमे प्रखंड मिलन प्रमुख महेश्वर दुबे, नगर गौ रक्षा प्रमुख शुभम बिदौल्या, नगर मीडिया का प्रभार मुकेश बैजनाथ दुबे को सौंपा गया। वार्ड स्तर पर भी पथरिया नगर से वार्ड क्रमांक 02 से विशाल राज वार्ड संयोजक एवं आदित्य सेन वार्ड गौ रक्षा प्रमुख व वार्ड क्रमांक से 03 नवनीष प्यासी वार्ड संयोजक, आकाश राठौर गौ रक्षा प्रमुख, आशीष रजक वार्ड सुरक्षा प्रमुख एवं वार्ड क्रमांक 10 से हर्षित रिछारिया वार्ड संयोजक के दायित्वों की घोषणा नगर संयोजक मनीष कुर्मी व नगर सहसंयोजक शिवांक दुबे द्वारा की गई।

Message Us on WhatsApp