
दमोह। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार स्थापना के 50 वे वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राष्ट्रीय तरु रोपण महायज्ञ का आयोजन किया गया। साथ ही 108 स्थानों पर शांतिकुंज स्वर्णजयंती उपवनों का नामकरण भी किया गया।
गायत्री परिवार दमोह द्वारा जिले में भी 1100 पौधे इस यज्ञ के माध्यम से रोपे गए। इस आयोजन का ऑन लाइन संचालन सीधे शांतिकुंज से किया गया। सम्पूर्ण कर्मकांड एवं उद्बोधन भी विभिन्न स्थानों पर बड़ी बड़ी एल ई डी के माध्यम से देखा गया। इस पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण फेसबुक एवं यू ट्यूब पर प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक देखा जाता रहा। जिले की पथरिया तहसील में जहां द्रोणागिरी पहाड़ी पर विगत 25 वर्षों से गायत्री शक्तिपीठ स्थापित है वहां पर अभी तक लगभग 50 हज़ार पौधों को रोपित एवं सरंक्षित किया जा चुका है। उसी पहाड़ी पर गायत्री शक्तिपीठ के ठीक सामने लगे हुए 5 हज़ार से अधिक वृक्षो के उपवन को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित तरु रोपण महायज्ञ के माध्यम से शांतिकुंज स्वर्णजयंती उपवन नामकरण किया गया। इसके अलावा 11नए पौधों को भी पूरे विधिविधान से रोपित किया गया।
हरिद्वार से आए केंद्रीय प्रतिनिधि द्वय प्रभाकांत तिवारी एवं बीएल सोलंकी की विशिष्ठ उपस्थिति के साथ गायत्री परिवार दमोह के व्यवस्थापक पंकज हर्ष श्रीवास्तव, युवा प्रकोष्ठ जिला संयोजक भूपेंद्र तिवारी, भूपसिंह ठाकुर एवं लखन शुक्ला के साथ स्थानीय गायत्री परिवार पथरिया के राजेन्द्र श्रीवास्तव, हरलाल चौरसिया, मुकेश दुबे, धर्मेंद्र लक्ष्मण पटेल सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिजन एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव