मार्च 17, 2026

रक्षाबंधन के लिए भाई के साथ जा रही बहन की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

दमोह। ट्रैक्टर में फंसे टैंकर का टायर बर्स्ट हो जाने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला इमलिया ग्राम का है।
रक्षा बंधन पर्व के पहले एक दर्दनाक हादसे में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। तेजगढ़ निवासी कमलेश अपनी बहन जयंती एवं भांजे मेघराज को रक्षाबंधन पर लेने के लिए मनका ग्राम गया हुआ था। वहां से वह अपनी बहन और भांजे के साथ इमलिया गांव पहुंचा और वहीं पर तेजगढ़ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान कमलेश अपनी बहन से कुछ दूरी पर ही खड़ा था कि वहां से गुजर रहा एक ट्रेक्टर जिसमें टैंकर फंसा हुआ था उसका उसी साइड का टायर एकाएक बर्स्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि सभी सन्न रह गए। साथ ही इस धमाके के कारण टैंकर की डिक्स एक्सल से अलग गई और वहीं पर खड़े मां बेटे को जा लगी। वह दोनों लहूलुहान हो गए। जब आसपास उपस्थित ग्रामीणों और उसके भाई कमलेश ने देखा तो उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी बहन जयंती की सांसें थम चुकी थी। जबकि भांजा मेघराज को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में जबलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर टैंकर जब्त कर मामला दर्ज जांच में लिया है।

Message Us on WhatsApp