मार्च 17, 2026

पुलिस को चकमा देकर कस्टडी से फरार हुआ आरोपी

फाइल फोटो

दमोह। पुलिस को चकमा देकर एक बार फिर एक आरोपी कस्टडी से फरार हो गया मामला कुम्हारी थाने का है।
कुम्हारी थाना क्षेत्र में रहने वाला रघुवीर उर्फ भागीरथ पुत्र रामलखन वसदेवा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जाता है कि आरोपी पर पटेरा थाना में धारा 151 का प्रकरण दर्ज था। कल ही कुम्हारी पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। आरोपी पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। लेकिन उसे अंततः गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी को पुलिस न्यायालय में पेश करने के लिए हटा ला रही थी। वहां से वह मौका पाकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार ने तुरंत ही सभी थानों को आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए साथ ही जिले की सीमा से बाहर आरोपी न भाग पाए इसके लिए मुस्तैदी से काम करने की भी निर्देश दिए हैं घटना के बाद से कुम्हारी पुलिस का फोन बंद आ रहा है। जिससे वास्तविकता सामने नहीं आ पा रही है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी पथरिया थाने से दो आरोपी फरार हो गए थे बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

Message Us on WhatsApp