
दमोह। डराने, डराने, धमकाने और मारने के लिए बदनाम खाकी का एक अच्छा और मानवीय चेहरा सामने आया है। मामला सिटी नल में लावारिस पड़े एक बच्चे को जीवनदान देने का है।
अपनी औलाद के भले के लिए न जाने लोग कितनी मन्नतें और यत्न करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे शैतान भी होते हैं जो बच्चों को जन्म तो देते हैं लेकिन वह मरने के लिए छोड़ भी देते हैं। जी हां सिटी नल इलाके में ऐसे ही एक लावारिस की जान पुलिस वालों ने बचा कर मानवता की मिसाल पेश की है। बीती देर रात शहर के सिटी नल जैन मंदिर के समीप कचरे में एक नवजात जीवित अवस्था में मिला। जिसे डायल हंड्रेड स्टाफ ने तुरंत ही वाहन से ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। डायल हंड्रेड के पायलट शैलेन्द्र आदर्श, आरक्षक आकाश पाठक व कृष्ण कुमार की मदद से रात ढाई बजे अस्पताल में शिशु को भर्ती कराया गया। नवजात शिशु ( लड़के) का इलाज डॉ रोहित जैन ने तुरंत ही शुरू किया। लेकिन अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि लाल कपड़े में लपेटकर उसे मरने के लिए फेकने वाला आरोपी कौन है ? हालांकि पुलिस ने अपने स्तर से आरोपी तक पहुँचने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव