
दमोह। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित प्रमुख समारोह में भाजपा की आपसी कलह खुलकर सामने उस वक्त आ गई जब भाजपा अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता कार्यक्रम छोड़कर वापस आ गए। हालांकि इस मामले में प्रभारी मंत्री ने भी मीडिया के समक्ष कोई जवाब नहीं दिया।
भाजपा के अंदर खाने में चल रही गुटबाजी अब सामने आने लगी है और इसके प्रमुख रूप से दो उदाहरण आज सामने भी आ गए हैं। दरअसल भाजपा की जिला बॉडी और प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बीच सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। प्रभारी मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के हैं और वह अपने तरीके से काम करते हैं। जबकि भाजपाई इसे पसंद नहीं कर रहे हैं। भाजपाई चाहते हैं कि जिस तरह संगठन का दखल चलता रहा है वह अभी भी जारी रहे। दरअसल आज स्वाधीनता दिवस के मौके पर जब प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत दमोह आए तो उनका स्वागत और अगवानी करने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष सहित तमाम लोग नहीं पहुंचे। मुख्य समारोह में भी परेड की सलामी लेने के बाद जब वह बोलने के लिए मंच पर पहुंचे तब भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी और उनके साथ आए अनेक कार्यकर्ता बगैर भाषण सुने ही कार्यक्रम छोड़कर वापस भाजपा कार्यालय पहुंच गए। पानियों की इस हरकत के बाद राजनीतिक हलकों में इस कार्यक्रम के बहिष्कार के रूप में देखा जा रहा है जबकि कार्यक्रम राष्ट्रीय पर्व का था। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद जब प्रभारी मंत्री से इस बाबत सवाल किया गया तो उन्होंने कोई भी जवाब नहीं दिया और चुपचाप कार में बैठकर रवाना हो गए। प्रोटोकॉल के हिसाब से भाजपा जिला अध्यक्ष को पूरे कार्यक्रम के दौरान उनके साथ रहना था लेकिन वह साथ नहीं थे।

पोस्टर में प्रतिपक्ष कौन
दूसरा प्रमुख मामला यह है कि प्रभारी मंत्री के दमोह आगमन के ठीक पहले रातों रात शहर में बड़े-बड़े फ्लेक्स लगा दिए गए। जिसमें प्रभारी मंत्री का फोटो और 15 अगस्त तथा रक्षाबंधन की शुभकामनाएं लिखी गई है। लेकिन सबसे नीचे सौजन्य शब्द के आगे प्रतिपक्ष लिखा हुआ है। यह पोस्टर रातों-रात किसने लगाए और प्रतिपक्ष के क्या मायने हैं इस पर कोई कुछ भी कहना तैयार नहीं है। ताज्जुब की बात यह है कि सारे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और उनके फुटेज के आधार पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई भी की जा सकती है। लेकिन भाजपा की ओर से एक आवेदन तक कोतवाली में नहीं दिया गया है कि आखिर यह कारनामा किसने किया है और प्रतिपक्ष कौन है?
कार्यक्रम के बाद आए
इस मामले में भाजपा की जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी का कहना है कि जब कार्यक्रम समाप्त हुआ था तब वह वहां से आ गए थे उन्होंने कार्यक्रम का कोई बहिष्कार नहीं किया है वही पोस्टर लगाने वाले लोग कौन है इसकी भारतीय जनता पार्टी अपने स्तर पर जांच कर रही है पोस्टर किसने लगाई इसकी जानकारी उन्हें नहीं है और यह कार्य स्थानी किसी शरारती तत्व की हो सकती है।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव