मार्च 17, 2026

ध्वजारोहण कर दी तिरंगे को सलामी

ध्वजारोहण कर दी तिरंगे को सलामी
पथरिया से मुकेश दुबे। स्वाधीनता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पथरिया क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पथरिया द्वारा झंडा चौक बाजार में स्थित ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी परिजनों द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि यह झंडा चौक बाजार एवं चबूतरा जिसने पथरिया व आसपास के स्थानों पर स्वतंत्रता संग्राम की अलख जगाने का का काम किया है ऐतिहासिक स्थल है। यहां पर स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एकत्रित होकर रणनीतियां बनाते थे। पहले प्रतिवर्ष अनुसार नगर के स्वतंत्रता सेनानी के परिवार की सदस्य श्रीमती शीलरानी जैन, नाथूराम सैनी, राजू श्रीवास्तव से ध्वजारोहण कराया गया। उसके पश्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भरत श्रीवास्तव ने प्रदेश अध्यक्ष के संदेश का वाचन किया व उपस्थित सेनानी परिवार के सदस्यों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। उसके बाद झंडा चौक बाजार से प्रमुख मार्ग होते हुए स्वतंत्रता मार्च निकाला गया। जो जाकर अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मार्च का समापन किया गया। जिसमें समस्त कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Message Us on WhatsApp