मार्च 17, 2026

बगदरी के पास पकड़ी 3 पेटी अवैध शराब

दमोह। दमोह जिले में अवैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन भारी मात्रा में शराब पकड़े जाने के बाद भी यह क्रम अनवरत रूप से जारी है। ताजा मामला तेंदूखेड़ा का है। जहां 3 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई है।
दमोह जिले में भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता लगातार अवैध शराब पकड़ रहे हैं। आज संगठन के कार्यकर्ताओं ने तेंदूखेड़ा क्षेत्र में अवैध शराब पकड़ी है। मुखबिर से सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी करके 3 पेटी अबैध शराब करीब सुबह 9 बजे ग्राम बगदरी थाना तेंदूखेड़ा में पकड़ी है। आरोपी धर्मेंद्र राय पुत्र डालचंद निवासी बगदरी एवं राजेंद्र प्रजापति पुत्र नंदलाल प्रजापति निवासी पटना बुजुर्ग बाइक पर पेट में लादकर शराब बेचने के लिए ले जा रहे थे उसी दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Message Us on WhatsApp